Move to Jagran APP

विकास से वंचित रह गए गांव : प्रमोद

रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार ¨सह ने नराईच, खैरा फिरोज एव

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 05:25 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 05:25 PM (IST)
विकास से वंचित रह गए गांव : प्रमोद
विकास से वंचित रह गए गांव : प्रमोद

रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार ¨सह ने नराईच, खैरा फिरोज एवं इतकोहिया गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे मजबूत संस्कृति है। भारत में विभिन्न धर्म के लोग रहते हैं और अपना पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से आपसी सदभाव मजबूत होता है। देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है परंतु रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव विकास से वंचित रह गए हैं। विकास की छटपटाहट ग्रामीणों में देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम जिस गांव में जाते हैं ग्रामीण विकास की बात करने लगते हैं। दिखाते हुए बताते हैं कि देखिए उनका गांव अब तक विकास से वंचित है। प्रमोद ने कहा कि यहां अब तक जो भी जनप्रतिनिधि हुए ग्रामीणों को बरगलाने का कार्य किया। विकास की जगह घोषणा करते रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर कोयल ¨सचाई परियोजना अब तक अधूरा है। 1970 के दशक में परियोजना प्रारंभ हुआ। तब से अब तक कितने सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद हुए किसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का विश्वास जनप्रतिनिधि पर से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप हमें एक बार मौका दें, हम हर गांव में विकास की किरण पहुंचाएंगे। सांसद एवं विधायक निधि से भी विकास नहीं हुए। ग्रामीणों से कहा कि आप हिसाब मांगें कि विकास के लिए जो राशि मिली वह कहां गया। प्रो. संतोष ¨सह, सुधीर शर्मा, संजय ¨सह, दिग्विजय ¨सह, संजय शर्मा, पुजारी पासवान, लव ¨सह, अजय पासवान उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.