किसानों का नेतृत्व करना महंगा पड़ा
प्रखंड के मध्य विद्यालय चरण के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद सिंह को विभागीय अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। डीईओ मो. आलीम के द्वारा प्रधानाध्यापक के उपर किसान संघ का
औरंगाबाद। प्रखंड के मध्य विद्यालय चरण के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद सिंह को विभागीय अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। डीईओ मो. आलीम के द्वारा प्रधानाध्यापक के उपर किसान संघ का नेतृत्व करने, जिला स्तर पर होने वाली बैठक में अनाधिकृत रूप से भाग लेने का आरोप लगाया है। डीईओ के द्वारा इस संबंध में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। लेकिन प्रधानाध्यापक के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। 22 फरवरी को डीईओ मो. अलीम के द्वारा मध्य विद्यालय चरण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि सरकार के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का सही समय पर राशि का भुगतान लाभुक को नहीं करने एवं विद्यालय में मनमाने ढंग से संचालन करने के विरुद्ध में निलंबित किया गया है। डीईओ ने बताया कि प्रधान शिक्षक निलंबन के अवधि में नवीनगर प्रखंड मुख्यालय के बीईओ कार्यालय मे अपनी उपस्थिति देंगे। उनकी अनुपस्थिति विवरण के आधार पर जीवन भत्ता नियमानुसार दे होगा। निलंबन की सूचना जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी औरंगाबाद तथा बीईओ नवीनगर को दिया गया है।