मतदान के दौरान पोइवां बूथ पर हुआ लाठीचार्ज
पैक्स चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान सदर प्रखंड के अधिकांश बूथों पर तनाव और गहमागहमी का माहौल रहा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां बूथ पर लाठीचार्ज हुआ। दरअसल मतदान के दौरान भीड़ को हटाने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद नहीं हटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
पैक्स चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान सदर प्रखंड के अधिकांश बूथों पर तनाव और गहमागहमी का माहौल रहा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां बूथ पर लाठीचार्ज हुआ। दरअसल, मतदान के दौरान भीड़ को हटाने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद नहीं हटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
बताया गया कि मतदाता मत डालकर एक प्रत्याशी के यहां खाना खा रहे थे। इसी दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार एवं मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर एके साहा पहुंचे। नाजायज नजमा बनाने और खाना खाने से मना करने पर खाना खा रहे लोग नहीं माने। भीड़ देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घर से निकलकर ग्रामीणों द्वारा हंगामा किया जाने लगा जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया।
हालांकि डीएम राहुल रंजन महिवाल ने लाठीचार्ज से इन्कार किया। कहा कि भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। कार्यपालक पदाधिकारी व इंस्पेक्टर ने भी लाठीचार्ज से इन्कार किया है। मतदाताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा बेवजह हमें पीटा गया।