सड़क दुर्घटना में मजदूर घायल
औरंगाबाद। मदनपुर थाना के आजन गांव जाने वाली पथ में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मजदूर
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 05:15 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 05:15 PM (IST)
औरंगाबाद। मदनपुर थाना के आजन गांव जाने वाली पथ में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मजदूर लालचंद प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक इलाहाबाद के जागा प्रसाद का पुत्र बताया जाता है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि लालचंद प्रखंड के चांद बिगहा गांव स्थित ओम ईट भट्ठा पर मजदूर का काम करता है। मदनपुर बाजार से लौटने के क्रम में वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों के स्थिति ¨चताजनक बता है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें