Move to Jagran APP

पोईवा पैक्स से कौशलेंद्र बने अध्यक्ष, फेसर से दूसरी बार जीते राकेश

औरंगाबाद प्रखंड के पैक्सों में मतगणना पूरी हो गई है। सभी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मंगलवार सुबह से शुरू हुई मतगणना बुधवार देर शाम तक चली। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रभाकर कुमार सिंह ने बताया सभी पैक्सों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 10:35 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 06:09 AM (IST)
पोईवा पैक्स से कौशलेंद्र बने अध्यक्ष, फेसर से दूसरी बार जीते राकेश
पोईवा पैक्स से कौशलेंद्र बने अध्यक्ष, फेसर से दूसरी बार जीते राकेश

औरंगाबाद प्रखंड के पैक्सों में मतगणना पूरी हो गई है। सभी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मंगलवार सुबह से शुरू हुई मतगणना बुधवार देर शाम तक चली। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रभाकर कुमार सिंह ने बताया सभी पैक्सों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

prime article banner

पोईवां पैक्स को लेकर लोगों की सांसें अटकी थी। पोईवां बूथ पर मतदान के दिन से ही तनाव था। यहां 35 वर्ष पंचायत के मुखिया रहे कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह एवं वर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार पंकज के बीच मुकाबला था। कांटे के टक्कर में कौशलेंद्र प्रताप ने पंकज को 58 मतरों से पराजित कर दिया। बीडीओ ने बताया कि कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह को 602 एवं राजेश कुमार पंकज को 544 मत मिला है। मतगणना के दौरान पुन: काउंटिग करने की मांग की गई। बीडीओ के समक्ष प्रस्ताव लाया गया। बीडीओ ने प्रस्ताव को तथ्यहीन बताते हुए दोबारा मतगणना करने से इंकार करते हुए परिणाम की घोषणा कर दी। फेसर पैक्स से बाकन गांव के राकेश कुमार सिंह एवं मृत्युंजय कुमार सिंह के बीच टक्कर रहा। राकेश ने मृत्युंजय को 297 मतों से पराजित किया। राकेश को 749 एवं मृत्युंजय को 452 मत मिले। इसी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े अजय कुमार सिंह को 56, राजू गुप्ता को 88, शंकरदयाल सिंह को 101 एवं संजय कुमार मिश्र को 282 मत मिला। परसडीह पैक्स से अरविद कुमार सिंह ने बसंती देवी को 211 मतों से पराजित किया। अरविद को 866 एवं बसंती को 655 मत मिले। अजय कुमार सिंह को 338 मत मिले। जम्होर पैक्स से विनोद मेहता ने राजीव कुमार सिंह को 555 मतों से पराजित किया। विनोद को 714 एवं राजीव को 159 मत मिले। अमचंद्र पांडेय को 27 एवं चंद्रावती देवी को 100 मत मिला। खैराबिद पैक्स से एक बार फिर कितु-परंतु के बीच राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू विजयी घोषित हुए हैं। राजू ने शशिभूषण सिंह को 128 मतों से पराजित किया। राजेश को 467 एवं शशिभूषण को 339 मत मिला। अजय कुमार सिंह को 159, अनिता सिंह को सात एवं सीमा सिंह को छह मत मिला। खैरा मिर्जा पैक्स से चंचल कुमार सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी रहे अरविद कुमार सिंह को 156 मतों से पराजित किया। चंचल को 532, अरविद को 376 मत मिले। अमरेंद्र कुमार सिंह को 210 मत मिला। 28 मत प्रतिक्षेपित हुआ। मंझार पैक्स से मुन्ना सिंह एवं मुन्ना यादव के बीच कांटे का टक्कर रहा। इस मुकाबले में मुन्ना सिंह ने मुन्ना यादव को 86 मतों से पराजित किया। मुन्ना सिंह को 903 एवं मुन्ना यादव को 817 मत मिले।

बता दें कि मतगणना कक्ष के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतगणना के मुख्य द्वार पर दंडाधिकारी के रूप में गोह के सीओ अवधेश कुमार नेपाली एवं रफीगंज सीओ अवधेश कुमार सिंह तैनात रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मतगणना कक्ष के बाहर पूरे दिन समर्थकों की भीड़ लगी रही। मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए थे। 40 कर्मियों के द्वारा मतगणना की जा रही थी। 15 कर्मी सीलिग करने का कार्य कर रहे थे। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के टेबल पर 15 कर्मचारी कार्य कर रहे थे। बीडीओ ने बताया कि शांतिपूर्ण मतगणना का कार्य संपन्न हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.