Move to Jagran APP

स्टेट डेस्क : राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का चैंपियन बना कैमूर

57 किग्रा में अभिषेक व 61 किग्रा में नीतीश ने जीता स्वर्ण राज्यस्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 08:15 PM (IST)
स्टेट डेस्क : राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का चैंपियन बना कैमूर
स्टेट डेस्क : राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का चैंपियन बना कैमूर

57 किग्रा में अभिषेक व 61 किग्रा में नीतीश ने जीता स्वर्ण

loksabha election banner

राज्यस्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन 57 किग्रा भारवर्ग में भोजपुर के अभिषेक शुक्ला ने स्वर्ण और पटना के रोहित कुमार ने कांस्य पदक जीता। जबकि रजत पदक में पहलवान डिसक्वालीफाइड कर गए। 61 किग्रा में नवादा के नीतीश कुमार स्वर्ण, बक्सर के अभिषेक कुमार रजत व मुजफ्फरपुर के दिलीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। 65 किग्रा में गोपालगंज के परवेज खान को स्वर्ण, भोजपुर के शशिशंकर को रजत व जहानाबाद के अजीत कुमार को कांस्य पदक मिला। 70 किग्रा में कैमूर के विशाल कुमार को स्वर्ण, पटना के शिवम कुमार को रजत व भोजपुर के दिलरोज यादव को कांस्य पदक मिला। 74 किग्रा में गया के हर्षित राज को स्वर्ण, कैमूर के राज सिंह को रजत, भोजपुर के राजीव सिंह को कांस्य, 79 किग्रा में बक्सर के सुनील कुमार यादव को स्वर्ण, भोजपुर के मुन्ना कुमार को रजत, बेगूसराय के मनीष कुमार को कांस्य, 86 किग्रा में सीतामढ़ी के राजेश कुमार को स्वर्ण, पटना के रविशंकर को रजत, बक्सर के सोनू कुमार को कांस्य, 92 किग्रा में भोजपुर के अमन सिंह ने स्वर्ण, पटना के अमन कुमार ने रजत और गया के सिकंदर कुमार ने कांस्य पदक जीते। परिणाम की जानकारी देते हुए कुश्ती संघ के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने बताया कि औरंगाबाद में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप बेहतर रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.