हर वर्ग के लोगों के लिए न्याय सुलभ
प्रखंड कार्यालय कुटुम्बा से गुरुवार को विधिक जागरूकता रैली को प्रमुख धर्मेन्द्र कु।
(औरंगाबाद)। प्रखंड कार्यालय कुटुम्बा से गुरुवार को विधिक जागरूकता रैली को प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, बीइओ परशुराम प्रसाद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं पंसस सरोज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रमुख ने कहा कि आज हर वर्ग व कोटि के लोगों के लिए न्याय सुलभ है। पीड़ित व्यक्ति इसकी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। जिला में इसके लिए लोक अदालत का प्रावधान किया गया है। लोक अदालत में मध्यस्थता, सुलह, अधिवक्ता मुहैया कराकर, विधिक सेवा केन्द्र के माध्यम से न्याय दिलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इसके लिए निश्शुल्क विधिक सहायता में वे सारे संसाधन व सहायता दिलाई जाती है। पीएलवी विजय कुमार ¨सह ने बताया कि वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ित, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण व प्रर्वतन के लिए, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए,गरीबी उन्मूलन योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु, मानसिक रूप से बीमार व विकलांग हेतु, नशा पीड़ित व नशा उन्मूलन के लिए, तेजाब हमला पीड़ितों के लिए तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं दिये जाने का प्रावधान है। रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर अम्बा बाजार के चार सड़कों पर भ्रमणशील रही। पंचायत समिति सदस्य मदनचंद गुप्ता, सरोज जायसवाल, बेबी कुमारी, ¨रकी कुमारी, अजय कुमार, राज कुमार पासवान, धनंजय प्रसाद, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।