प्रशिक्षण शिविर को जदयू ने चलाया जनसंपर्क अभियान
इस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में आने के लिए न्योता दिया। साथ में जिला महासचिव संजय अंबेडकर तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार चंद्र
आगामी 15 फरवरी को मदनपुर में आयोजित जदयू प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें सबसे पहले चरकांवा पंचायत के गांव का भ्रमण किया गया। जिसमें बद्दोपुर, चरकावां, चौबड़ा पंचायत में ग्राम मोती बिगहा, कपूर बिगहा, बड़गांव, चौबड़ा का दौरा किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा तथा विधायक अशोक कुमार सिंह द्वारा किए गए हर कार्यों को जनता के बीच में प्रचार प्रचार प्रसार करना है। जदयू कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर इसके बारे में जानकारी दी। हजारों की संख्या में इस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में आने के लिए न्योता दिया। साथ में जिला महासचिव संजय अंबेडकर, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार चंद्रवंशी, सेवादल के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुमार यादव, आईटी सेल के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ जदयू नेता प्रकाश मेहता, जदयू प्रखंड सचिव हरेंद्र कुमार दांगी, वरिष्ठ जदयू नेता प्रकाश मेहता, चरकावां पंचायत के अध्यक्ष बालमुकुंद कुमार, महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रामजतन राम, चौबड़ा पंचायत के अध्यक्ष अजय सिंह, वार्ड सदस्य संतोष कुमार, वार्ड सदस्य रामप्रवेश मेहता, गुप्ता कुमार सहित लोगों ने भाग लिया।