जदयू की है अपनी नीति और सिद्धांत : सांसद
दाउदनगर के सिचाई विभाग आइबी में कारकाट सांसद महाबली सिंह ने रविवार को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिले। अनौपचारिक बैठक की। सदस्यता अभियान की समीक्षा की। जनता से मुलाकात कर समस्याओं को सुना। सांसद ने कहा कि
दाउदनगर के सिचाई विभाग आइबी में कारकाट सांसद महाबली सिंह ने रविवार को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिले। अनौपचारिक बैठक की। सदस्यता अभियान की समीक्षा की। जनता से मुलाकात कर समस्याओं को सुना। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश व राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। किसी को भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है। यह जोड़ी अटूट है। कहा कि जब एनडीए गठबंधन बना था, उसी समय से जदयू का तय था कि पार्टी देश के विवादास्पद मुद्दों से अलग रहेगी। यह जदयू की अपनी नीति व सिद्धांत है और इस सिद्धांत पर अडिग हैं। बिना सरकार में रहकर एनडीए गठबंधन में है और केंद्र सरकार को समर्थन कर रहा है। इससे पहले संसद के समक्ष आम जनता की ओर से कई जन समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। सांसद ने कहा कि दाउदनगर में बिजली की समस्या को उनके समक्ष बताया गया है, जिस पर विभागीय अधिकारियों से बात की गई है। गौतम बुद्ध टाउन हॉल के लिए सीओ से जमीन की मांग की गई है। जमीन उपलब्ध होते ही टाउन हॉल का निर्माण सांसद निधि से कराया जाएगा। कहा कि समस्याएं अनंत हैं और जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आएगी, उनके समाधान के लिए वे हरसंभव पहल करेंगे। सांसद ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। कहा कि जदयू के हर सांसद को अपने स्तर से एक-एक हजार सदस्य बनाना है। पार्टी के प्रखंड कमिटी एवं नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी, जदयू नेता ब्रजकिशोर शर्मा, वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड सचिव रवि रंजन कुमार, जदयू नेता संजय पटेल, पवन पटेल, सत्येंद्र कुमार, विजय पासवान, योगेंद्र वर्मा, पूर्व प्रखंड प्रमुख राजेंद्र पासवान उपस्थित रहे। सांसद दिवंगत चिकित्सक डा. बीके प्रसाद के परिजनों से मिले। उनके पुत्र रालोसपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बब्लू से मुलाकात की। निधन पर शोक जताया।