मंदिर, मस्जिद व पुस्तकालय जाना मुश्किल
प्रखंड के तरार में मंदिर, मस्जिद व पुस्तकालय जाना मुश्किल हो गया है।
औरंगाबाद। प्रखंड के तरार में मंदिर, मस्जिद व पुस्तकालय जाना मुश्किल हो गया है। सड़क की स्थिति बदतर हो गई है। लाल जी लाल पथ पर पानी के निरंतर बहाव से ऐसी स्थिति बनी है। लाल जी लाल स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हीं के नाम पर इस पथ का यह नाम रखा गया है। आज इस पथ की हालत बद से बदतर हो गई है। इस पर चलना मुश्किल होता जा रहा है। इस रास्ते से तरार स्थित रामनरेश ¨सह पुस्तकालय में पढ़ने के लिए ग्रामीण आते जाते हैं। जलजमाल व गंदे रास्ते के कारण पुस्तकालय में उपस्थिति कम हो रही है। छोटे बच्चों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। नाली की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उलटे नाली को काटकर सड़क पर गंदा पानी बहाया जा रहा हैं। पुस्तकालय के पुस्तकाध्यक्ष रामनिवास ¨सह ने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा 24 जुलाई 2017 को ग्राम पंचायत तरार के मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी को निबंधित डाक से आवेदन भेजा जा चुका है परन्तु इनलोगों द्वारा भी कोई कार्रवाई नही न हो सकी है। ग्रामीण भास्कर कुमार ने बताया कि इससे देवी मंदिर व मस्जिद जाना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क पर पानी बह रहा है।