मारपीट कर महिला से छीनी चेन,प्राथमिकी
खेत से ट्रैक्टर गुजरने व रोकने के विवाद में जमकर मारपीट।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 03:00 AM (IST)
औरंगाबाद। गंधरा गांव मे खेत से ट्रैक्टर गुजरने व रोकने के विवाद में बलिगांव पंचायत के पूर्व सरपंच गया प्रसाद ¨सह के पुत्र मनोज कुमार ¨सह एवं उनकी पत्नी इंदु देवी के साथ मारपीट की गई। घायल मनोज का हाथ टूट गया है। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गांव के ही नन्हेश्वर ¨सह उर्फ ददन ¨सह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मारपीट के क्रम में मेरी पत्नी इंदु देवी के गले से सोने का चैन छीन लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें