घायल युवक की पुलिस ने बचाई जान
औरंगाबाद-हरिहरगंज पथ पर विराज बिगहा शिवाला के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की सुबह में उसकी पहचान
औरंगाबाद। औरंगाबाद-हरिहरगंज पथ पर विराज बिगहा शिवाला के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की सुबह में उसकी पहचान टंडवा थाना के मनोहरी गांव निवासी राजबली सिंह के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई। उक्त युवक पोला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से औरंगाबाद की तरफ लौट रहा था। इसी क्रम में घटना घटी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। संयोग था कि उसी समय कुटुंबा पुलिस की पेट्रोलिग जीप वहां पहुंच गई। गश्ती दल के जवानों ने अज्ञात युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा लाया। इलाज के बाद सुबह जब वह होश में आया तो अपना नाम पता बताया। ड्यूटी में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लालदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि घायल को सिर में चोट लगी है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि अगर मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो सकती थी। बताया कि घायल के बाइक को पुलिस ने कब्जे में रखा है।