चौपाल में किसानों को दी गई कृषि की जानकारी
प्रखंड के शंकरपुर सब्जी मंडी परिसर में रविवार को किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित की गई। उद्धाटन अमित कुमार समरेंद्र कुमार सिंह शशि कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। चौपाल में किसानों को मौसम में बदलाव से कृषि में बढ़
प्रखंड के शंकरपुर सब्जी मंडी परिसर में रविवार को किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित की गई। उद्धाटन अमित कुमार, समरेंद्र कुमार सिंह, शशि कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। चौपाल में किसानों को मौसम में बदलाव से कृषि में बढ़ रही असुरक्षा को कम करने की नई तकनीकी के बारे में बताया गया। कृषि विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी गई। अमित ने कहा कि किसान आधुनिक तकनीक से खेती करें तभी उन्हें फायदा होगा। किसानों को कम लागत में अधिक उपज वाली खेती के बारे में बताया गया। समरेंद्र ने कहा कि मौसम के बारे में बताते हुए कहा कि मौसम में तेजी से बदलाव होने के कारण कृषि पर असर पड़ रहा है। मनीष ने कहा कि मौसम में बदलाव से कृषि पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है। प्रगतिशील किसान राजाराम सिंह, महेश कुमार वर्मा, अजय पाल, शशि कुमार गुप्ता, रामा सिंह, परिखा मेहता, सहदेव मेहता, लखन प्रसाद, महेश कुमार, डा. राजाराम सिंह उपस्थित रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप