नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है देश : शाहनवाज हुसैन
भाजपा नेता गोपाल शरण ¨सह के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय
भाजपा नेता गोपाल शरण ¨सह के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि तीन राज्यों में हार का असर लोकसभा चुनाव में नहीं पड़ेगा। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। किसी भी हालत में देश की जनता नमो को खोना नहीं चाहती है। प्रधानमंत्री ने विश्व के पटल पर भारत का सम्मान बढ़ाया है। कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिलेगी। पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ नहीं थे। इस बार वे एनडीए के साथ हैं जिस कारण बिहार के सभी 40 सीटों पर जीत एनडीए की होगी। रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए छोड़ने का कोई असर चुनाव में नहीं दिखेगा। बिहार के चुनाव में वैसे भी तीन राज्यों के परिणाम का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आगे कहा कि छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में 15 वर्षों से भाजपा का शासन था जिस कारण कड़े संघर्ष में मध्य प्रदेश में हार हुई है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राफेल मामले में राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। यह दो देशों के बीच का समझौता था। कांग्रेस 10 वर्षों तक बिचौलियों की तलाश करती रही। राफेल के आने से वायु सेना की स्थिति मजबूत हुई है। इससे पहले प्रवक्ता ने भाजपा नेता गोपाल शरण ¨सह के पिता रामराज्य ¨सह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि वे ईमानदार एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। मौके पर भाजपा के विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोतम ¨सह, युगल किशोर ¨सह, विकास कुमार एवं विशाल ¨सह मौजूद थे।