Move to Jagran APP

2015 गठबंधन की स्थिति बदली तो चुनाव नतीजे भी बदले

औरंगाबाद। बिहार विधानसभा के बीते चुनाव में गठबंधन की स्थिति बदली तो औरंगाबाद जिला में चुनाव परिणाम भी बदल गए। 16 अक्टूबर 2015 को औरंगाबाद में मतदान हुआ था। जब 8 नवंबर को चुनाव परिणाम आया तो स्थिति बदली हुई थी। चुनाव में भाजपा से जदयू अलग हो गया था। राजद और जदयू एक साथ थे जबकि भाजपा के साथ रालोसपा लोजपा और हम थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:04 PM (IST)
2015 गठबंधन की स्थिति बदली तो चुनाव नतीजे भी बदले
2015 गठबंधन की स्थिति बदली तो चुनाव नतीजे भी बदले

औरंगाबाद। बिहार विधानसभा के बीते चुनाव में गठबंधन की स्थिति बदली तो औरंगाबाद जिला में चुनाव परिणाम भी बदल गए। 16 अक्टूबर 2015 को औरंगाबाद में मतदान हुआ था। जब 8 नवंबर को चुनाव परिणाम आया तो स्थिति बदली हुई थी। चुनाव में भाजपा से जदयू अलग हो गया था। राजद और जदयू एक साथ थे जबकि भाजपा के साथ रालोसपा, लोजपा और हम थे।

loksabha election banner

चुनाव परिणाम के अनुसार जदयू और कांग्रेस को दो-दो, राजद एवं भाजपा को एक-एक जीत मिली। रफीगंज से अशोक कुमार सिंह और नवीनगर से वीरेंद्र कुमार सिंह जदयू के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतने में कामयाब रहे। जबकि, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह एवं सुरक्षित सीट कुटुंबा से राजेश कुमार इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में जीते। ओबरा से राजद के वीरेंद्र कुमार सिन्हा एवं गोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मनोज कुमार चुनाव जीतने में सफल रहे। विधानसभा वार प्रदर्शन

ओबरा विधान सभा क्षेत्र में राजद के बीरेंद्र कुमार सिन्हा ने 56042 वोट लाकर रालोसपा के चंद्रभूषण वर्मा को 11396 वोट से हराया था। यहां रालोसपा को 44646 वोट मिला था। गोह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मनोज कुमार 53615 वोट लाकर 7672 वोट से जीते थे। जबकि जदयू के प्रत्याशी डॉ. रणविजय कुमार 45943 मत प्राप्त कर सके थे। औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में आनंद शंकर सिंह ने 63637 वोट लेकर भाजपा के रामाधार सिंह को 18398 मतों से हराया था। भाजपा को 43239 वोट मिला था। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित कुटुंबा सीट पर राजेश कुमार ने 51303 मत लेकर संतोष कुमार सुमन को 10098 वोट से हराया था। तब हम को यहां 41205 वोट मिले थे। नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह ने 42035 वोट लेकर भाजपा के गोपाल नारायण सिंह को 5261 वोट से हराया था। यहां भाजपा को 36774 वोट मिले थे। रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू के अशोक कुमार सिंह ने 62897 वोट लेकर लोजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह को 9525 वोट से हराया था। तब लोजपा को 53372 वोट मिले थे। 23 वें दिन आया परिणाम

इस चुनाव में मतदान 16 अक्टूबर को हुआ था। परिणाम जानने के लिए 23 दिन प्रतीक्षा करनी पड़ी थी। 08 नवंबर को आया था परिणाम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.