Move to Jagran APP

फूल नहीं ¨चगारी हैं, हम भारत की नारी हैं..

औरंगाबाद। शहर के दानीबिगहा स्थित किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में सोमवार को झांसी क

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:17 PM (IST)
फूल नहीं ¨चगारी हैं, हम भारत की नारी हैं..
फूल नहीं ¨चगारी हैं, हम भारत की नारी हैं..

औरंगाबाद। शहर के दानीबिगहा स्थित किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में सोमवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती समारोह आयोजित की गई। अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष अंशु कुमारी ने की। उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रेखा कुमारी, प्राध्यापक डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. कमला उपाध्याय, सिन्हा कालेज के अध्यक्ष आशिका ¨सह, किशोरी सिन्हा कॉलेज की प्रेरणा सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सर्वप्रथम प्राचार्य के साथ सभी प्राध्यापक एवं छात्राओं ने लक्ष्मीबाई के फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई वीरता की प्रतीक थीं। स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में उनका नाम अमर है। उनकी देश भक्ति और पराक्रम से देश के युवा खासकर महिलाएं प्रेरणा ले सकती हैं। उन्होंने लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया। खुशियों के फूल खिलाती बेटियां, बेटी है तो कल है। आज रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर बेटी को बचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी जिले के भदैनी नामक नगर में 19 नवंबर 1835 को हुआ था। वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि एवं प्रतिभा की धनी थी। लक्ष्मीबाई बाल्याकाल में मनुबाई के नाम से जानी जाती थीं। प्राध्यापकों ने कहा कि युद्ध जब अंतिम चरण में पहुंचा तब रानी दत्तक पुत्र को पीठ पर बांधकर घोड़े की लगाम मुंह में दबाए किले के उपर कूदकर दुश्मनों से निर्भीकतापूर्वक युद्ध करने लगी। आशिका ¨सह एवं प्रेरणा सुमन ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे किसी से कम नहीं हैं। अपनी सुरक्षा वे खुद कर सकती है। समाज की सुरक्षा में नारी का योगदान अहम है। रानी लक्ष्मीबाई की तरह हमे बनना चाहिए। उनके मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। रानी लक्ष्मीबाई महिलाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत हैं। वे नारी सशक्तिकरण की मिशाल पेश की हैं। दोनों ने नारा दिया कि फूल नहीं ¨चगारी हैं, हम भारत की नारी हैं। शीलू कुमारी, सोनी कुमारी, निधि, अंशु, रूबी, दीपिका, शिवांगी, अनीषा, निधि, जूही एवं ज्योति उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.