कुटुंबा में आवास योजना की हुई समीक्षा
कुटुंबा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धर्मेंद्र कुमार द्वारा आवास योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आवास पर्यवेक्षक आर्य नंदन उपस्थित रहे। समीक्षा से पता चला कि कुटुंबा प्रखंड के 6958 लाभुक का लिस्ट तैयार किया गया था। इसमें 1558 लोगो को रिजेक्ट कर दिया गया है। बचे 5400 लाभुको की लिस्ट जिला कार्यालय को भेजा गया है।
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : कुटुंबा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धर्मेंद्र कुमार द्वारा आवास योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आवास पर्यवेक्षक आर्य नंदन उपस्थित रहे। समीक्षा से पता चला कि कुटुंबा प्रखंड के 6,958 लाभुक का लिस्ट तैयार किया गया था। इसमें 1,558 लोगो को रिजेक्ट कर दिया गया है। बचे 5400 लाभुको की लिस्ट जिला कार्यालय को भेजा गया है। बताया कि कुटुंबा प्रखंड को 2,710 लोगों को लाभ देने का लक्ष्य मिला है जिसे अगले महीने तक डीडीसी के अध्यक्षता वाली जिला अपीलीय कमिटी द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। तत्पश्चात पूरी सूची को पारदर्शिता के साथ प्रखंड कार्यालय व पंचायत भवन की दीवार पर रंग रोगन कर लिखवाया जाएगा। क्रमवार तरीके से लाभुको को आवास निर्माण करवाया जाएगा। लाभुक बिचौलिया के चक्कर में पड़ कर ठगी का शिकार न हो इसके लिए लाभुक को जागरूक किया जाएगा। जानकारी के लिए अयोग्य लाभुकों का चयन इस माध्यम से किया जाए कि 50 हजार से ज्यादा का खाता में लेनदेन न हो। 50 हजार का केसीसी न हो। 2.5 एकड़ भूमि आधार से लिक न हो। कोई भी वाहन आधार से लिक न हो 2 कमरा से अधिक मकान न हो। समीक्षोपरांत प्रमुख ने कर्मियों से उपरोक्त बातों को ध्यान में रखने को कहा।
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड परिसर में प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को प्रखंड प्रमुख अनुज राम, उपप्रमुख तुषार कुमार उर्फ मनीष ने फीता काटकर की। प्रमुख ने कहा कि कार्यालय ग्रामीणों के समस्याओं के समाधान को लेकर खोला गया है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग से प्रखंड के गांवों का चहुमुखी विकास होगा। प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख का सदस्यों ने स्वागत किया। प्रमुख ने विकास में सभी से सहयोग मांगा। प्रतिनिधियों ने कहा विकासात्मक कार्यों में भरपूर सहयोग करेंगे। प्रमुख ने कहा कि जहां भी जनहित का मामला आएगा मैं आगे बढ़कर कार्य करूंगा। जनता की समस्याओं का निराकरण हो और किसी कार्य के लिए जनता को प्रखंड का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए पदाधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है। पंचायत समिति रंजीत कुमार भगत, चंदा देवी, फूलकली देवी, गुड़िया देवी, ललन चंद्रवंशी, आशा देवी, सुमन देवी, रीता देवी, श्रीकांत पांडेय उपस्थित रहे।