हर घर विकास योजनाओं की दें जानकारी
औरंगाबाद। प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में जदयू के बैठक का सिलसिला जारी है। उपस्थित पंचायत
औरंगाबाद। प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में जदयू के बैठक का सिलसिला जारी है। उपस्थित पंचायत अध्यक्षों से लेकर तमाम कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे हैं। बैठक में जान फूंकने के लिए प्रखंड अध्यक्ष सक्रिय होकर ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का काम कर रहे है। सोमवार को अमझरशरीफ पंचायत में बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि यह बैठक प्रत्येक पंचायत में 30 जनवरी तक बैठक कर लिया जाएगा। कहा कि अब लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ गई है। प्रत्येक बूथों के लिए पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया जा रहा है। कमिटी को ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अहम भूमिका निभाने, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने आदि की जिम्मेवारी दिया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए पूर्व विधायक डा. रणविजय कुमार के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष से लेकर मुखिया संतोष शर्मा,डा. संजय कुमार, डा. देवलाल राम, विद्यानंद ¨सह, सत्येंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया नन्हका बाबू, सूर्यदयाल मेहता, पंसस रामजीत राम, परमानंद ठाकुर, इंद्रदेव कुशवाहा समेत प्रखंड के तमाम कार्यकता पार्टी को सशक्त बनाने के लिए जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि राजग की सरकार में गांव का सर्वांगीण विकास हो रहा है। नीतीश कुमार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा किया जा रहा है। कहा गया कि पंचायत को सशक्त बनाकर उसका विकास के लिए कार्य कर नीतीश कुमार ने सराहनीय काम किया है, नींव की मजबूती के लिए गांव की भूमिका अहम है। कार्यकर्ता मजबूत होंगे तभी पार्टी मजबूत होगा।