गुरु गोविद सिंह ने संपूर्ण मानवता को प्रेम एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया
भावना जागृत की। वे सिख धर्मो के दसवें गुरू थे जिन्होंने सत्य एवं न्याय के रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। मौके पर शिक्षक संजय कुमार अली अ
प्रखंड के मध्य विद्यालय महथू में गुरुवार को गुरु गोविद सिंह की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार सिन्हा ने की। मौके पर विद्यालय परिवार ने गुरु गोविद सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविद सिंह ने संपूर्ण मानवता को प्रेम एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही जन-जन के ह्दय में मानव सेवा एवं समाजिक सौहार्द की भावना जागृत की। वे सिख धर्मो के दसवें गुरू थे, जिन्होंने सत्य एवं न्याय के रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। मौके पर शिक्षक संजय कुमार, अली अकबर, मो. अनवर हुसैन, सविता कुमारी, सुरेखा कुमारी, सुनैना पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जम्होर कन्या मध्य विद्यालय में गुरु गोविद सिंह की जयंती समारोह प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर विद्यालय परिवार ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा के लिए बेहतर संघर्ष किया। जिनके वीरता एवं त्याग का विचार आज हम सबों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया है। मौके पर विद्यालय परिवार कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।