जीटी रोड पर उभरा गड्ढा बना जानलेवा
संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर थाना के जीटी रोड रानीकुआं के पास झरही नदी पर ब
संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर थाना के जीटी रोड रानीकुआं के पास झरही नदी पर बने पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर कई बड़े गड्ढे उभर आए हैं। आए दिन वाहन चालक इसका भुक्तभोगी हो रहे हैं। अधिकारी शायद कोई बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार सुबह वाहन इसी जगह दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर सवार चार यात्री घायल हो गए। घायल देवघर के अनुराग सिन्हा, सविता सिन्हा, दिल्ली के प्रशांत कुमार एवं पत्नी दिव्या रागिनी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बताया जाता है कि न्यूज-24 के पत्रकार अनुराग सिन्हा कार डीएल 4 सीएनई-5293 से दिल्ली से अपने घर देवघर जा रहे थे। इसी बीच रानीकुआं के पास जीटी रोड पर उभरे गड्ढे में जाने से दो टायर फट गया। असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बैठी उनकी मां, बहन एवं जीजा घायल हो गए। नवादा बड़बिगहा के कन्हैया कुमार का कार डीएल-3 सीसीएन 8229 गड्ढे में जाने से तीन टायर फट गया। कन्हैया ने बताया कि लोकसभा में क्लर्क हूं। दिल्ली से अपने घर नवादा जाने के क्रम मे उक्त घटना घटी है। मैं बाल बाल बच गया। घायलों का इलाज बनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार पाठक के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर मे कराया गया। सभी ने उक्त सड़क पर उभरे गड्ढे की अनदेखी करने पर आक्रोश जताया। हवा की तरह दौड़ती वाहनों को जीटी रोड पर यहां उभरे गड्ढे में अचानक ब्रेक लगाना महंगा पड रहा है। एनएच के अधिकारी का ध्यान नहीं है। उनका कोई मोबाइल नंबर भी रहता है जिस पर शिकायत की जा सके। जीटी रोड पर कई टाल प्लाजा लाकर वसूली की जा रही है परंतु एनएचएआई के अधिकारी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। पूर्व मुखिया मनोज कुमार पाठक ने सड़क बनाने की मांग किया है।