Move to Jagran APP

15 लाख गबन मामले में कर्मी गिरफ्तार

धान क्रय घोटाला मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त तौकीर अहमद को गोह थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 06:26 AM (IST)
15 लाख गबन मामले में कर्मी गिरफ्तार
15 लाख गबन मामले में कर्मी गिरफ्तार

औरंगाबाद। धान क्रय घोटाला मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त तौकीर अहमद को गोह थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। राज्य खाद्य निगम का कर्मी तौकीर वर्ष 2016 से फरार चल रहे था। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि गुप्त सूचना पर शनिवार शाम औरंगाबाद पानी टंकी के पास से उसे गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कर्मी पर धान क्रय का करीब 15 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। इसी मामले में 2018 में बीएओ देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं तौकीर फरार चल था। एसआइ मणिकांत राय के नेतृत्व में शनिवार शाम चार बजे औरंगाबाद पानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया है। मामले में गोह थाना में मामला दर्ज किया गया था।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.