Move to Jagran APP

आत्मा के साक्षात्कार से परमात्मा की होती प्राप्ति

बारुण प्रखंड के सोननगर केशव मार्केट स्थित पूर्व प्राचार्य डा. रामनरेश सिंह के आवासीय परिसर में प्रियदर्शी हेल्थ सेंटर कार्यालय का उद्घाटन को लेकर विहंगम योग के द्वारा विश्व शांति वैदिक यज्ञ कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान मंगल गान एवं स्वर्वेद पाठ कर किया गया। यज्ञ पश्चात सेंटर का विधिवत उद्घाटन हुआ। अध्यक्षता अपूर्व प्रियदर्शी ने की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:17 PM (IST)
आत्मा के साक्षात्कार से परमात्मा की होती प्राप्ति
आत्मा के साक्षात्कार से परमात्मा की होती प्राप्ति

बारुण प्रखंड के सोननगर केशव मार्केट स्थित पूर्व प्राचार्य डा. रामनरेश सिंह के आवासीय परिसर में प्रियदर्शी हेल्थ सेंटर कार्यालय का उद्घाटन को लेकर विहंगम योग के द्वारा विश्व शांति वैदिक यज्ञ कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान, मंगल गान एवं स्वर्वेद पाठ कर किया गया। यज्ञ पश्चात सेंटर का विधिवत उद्घाटन हुआ। अध्यक्षता अपूर्व प्रियदर्शी ने की।

loksabha election banner

विहंगम योग आध्यात्मिक महाविद्यालय के विद्यार्थी आचार्य मयंक शास्त्री के द्वारा विश्व शांति वैदिक महायज्ञ कराया गया। आचार्य मयंक शास्त्री ने बताया कि हवन यज्ञ एक श्रेष्ठ कर्म है। विहंगम योग के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में वैदिक हवन यज्ञ कराए जा रहे हैं। इसके साथ ब्रह्म ज्ञान की दीक्षा दी जा रही है, ताकि मानव आध्यात्मिक पथ पर चलकर जीवन को पुरुषार्थी बना सके। आत्मा का साक्षात्कार कर परमात्मा की प्राप्ति हो सके। कहा कि वैदिक हवन यज्ञ से प्रकृति के अंदर संतुलन बनती है। यज्ञ के धुएं से पर्यावरण शुद्ध होते हैं। वेद के सैकड़ों मंत्रों के द्वारा यज्ञाग्नि में आहुति दी गई। बताया गया कि यज्ञ भारतीय संस्कृति को मजबूत करेगा। जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला संयोजक डा. श्यामनारायण प्रसाद, प्रखंड प्रभारी सुनिल संगम, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हजारी सिंह, पूर्व मुखिया डा. चंदन कुमार, तपेश्वर सिंह, डा. धर्मेंद्र सिंह, समाजसेवी पिकू सिंह, धमनी उपमुखिया प्रतिनिधि धर्मजीत यादव, राजपुर से प्रभावती देवी, प्रकाश कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.