यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हैवानियत की हद : लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर जिंदा जला डाला
औरंगाबाद के कासमा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में एक लड़की को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। फिर, उसकी जलाकर ...और पढ़ें

औरंगाबाद [जेएनएन]। एक दबंग ने महादलित लड़की को अगवा कर उसे जबरन सुनसान खेत में खींच ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया। आग लगने के बाद उसकी चीखें सुनकर कुछ ग्रामीण वहां आ पहुंचे। उनके आने पर आरोपी भाग गया। घटना औरंगाबाद जिले के कासमा थाना के मियां बिगहा गांव में शनिवार देर रात हुई।
यह भी पढ़ें: 5वीं के बच्चों ने पोर्न वीडियो देख चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने आग बुझाकर घायल लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया, लेकिन, गंभीर हालत देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज गया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
एसडीपीओ पीएन साहू ने बताया कि आरोपी मो. इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है । घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है ।
यह भी पढ़ें: नशे में धुत्त देवर अपने दोस्तों के साथ भाभी के कपड़े उतारने लगा, बेटी ने देख लिया
