भूमि विवाद को लेकर मारपीट, चार लोग घायल
औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड के खुदवां गांव में बुधवार की रात दिलकेश्वर शर्मा एवं परशुराम शर्मा के बीच मारपीट हो गई।
औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड के खुदवां गांव में बुधवार की रात दिलकेश्वर शर्मा एवं परशुराम शर्मा के बीच मारपीट हो गई। इसमें राघवेंद्र शर्मा, मुखिया शर्मा, बिल्केश्वर शर्मा, इंद्रमति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं राघवेंद्र शर्मा के आवेदन पर पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ। उसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषी जो भी होंगे निश्चित रूप से उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उधर कस्तूरीपुर गांव में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि राम इकबाल सिंह एवं सूरज कुमार के बीच आपसी विवाद उत्पन्न हुई थी। वहीं दिलीप कुमार के आवेदन पर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मामले को गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।