Move to Jagran APP

नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ प्रारंभ

औरंगाबाद। कार्तिक छठ मेला को लेकर देव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार को नह

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 05:41 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 05:41 PM (IST)
नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ प्रारंभ
नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ प्रारंभ

औरंगाबाद। कार्तिक छठ मेला को लेकर देव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ व्रत प्रारंभ हो गया है। देव सूर्यकुंड तालाब पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से स्नान करने को लेकर तांता लगा रहा। देव में भक्तों की भीड़ से माहौल भक्तिमय हो गया है। छठ गीत से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। देव सूर्यकुंड तालाब में मंगलवार को लाखों व्रतियों ने डुबकी लगाई। आस्था का प्रतीक सूर्यकुंड तालाब में स्नान करने के बाद व्रतियों ने चावल, चना के दाल एवं कदू का सब्जी बना प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि देव सूर्यकुंड तालाब में स्नान कर ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य के दर्शन करने से शरीर निरोग रहता है। तालाब में स्नान करने से कुष्ठ ठीक हो जाता है। कई श्रद्धालु इसका गवाह बने हैं। छठ करने देव पहुंची बारुण प्रखंड के महुअरी गांव निवासी नीरा देवी, संतोष कुमार एवं प्रशांत ने बताया कि देव में छठ करने का अलग महत्व है। छठ मेला के दौरान छोटा सा यह कस्बा श्रद्धालुओं की भीड़ से पट जाती है। पंडित लालमोहन शास्त्री एवं ललन उपाध्याय ने बताया कि देव सूर्य के आस्था का केंद्र है। मेला के दौरान जाति संप्रदाय का भेद मिट जाता है। सभी धर्म के लोग एक दूसरे का सहायता करते हैं। सूर्यकुंड तालाब में स्नान कर देव सूर्य मंदिर में दर्शन करने का अलग महत्व है। यहां भगवान सूर्य ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रुप में विराजमान हैं। छोटा सा यह कस्बा भक्तों की भीड़ से पट जाता है।

loksabha election banner

प्रभारी मंत्री के साथ पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन

औरंगाबाद : देव कार्तिक छठ मेला का उद्घाटन सोमवार को प्रभारी मंत्री ब्रजकिशोर ¨बद के साथ पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार करेंगे। उद्घाटन समारोह में सांसद सुशील कुमार ¨सह, विधायक वीरेंद्र ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, कांग्रेस विधायक आनंद शंकर ¨सह, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, गोह विधायक मनोज शर्मा, कुटुंबा के राजेश कुमार के अलावा अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह देव सूर्य मंदिर के निकट गढ़ पर होगा। समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.