मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद। बुधवार को दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या- 9 पासवान टोली निवासी जितेंद्र कुमार पासव
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 05:17 PM (IST)
औरंगाबाद। बुधवार को दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या- 9 पासवान टोली निवासी जितेंद्र कुमार पासवान के साथ मारपीट की गई। मारपीट की घटना में वह घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल जितेंद्र द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में शहर के वार्ड संख्या 13 कूचागली निवासी मोनू कुमार, छोटू कुमार, सोनू कुमार, गुलशन कुमार के अलावा दो को आरोपित बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में घायल व्यक्ति ने कहा है कि मछली मार्केट के पास आरोपितों ने रुकवा कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस कांड दर्ज कर तहकीकात कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें