चहका निर्माण से किसान होंगे खुशहाल
औरंगाबाद। फेसर पंचायत के बसडीहा खुर्द जलसागर में चहका निर्माण का शुरुआत सोमवार को मुखिया चंचला कुमा
औरंगाबाद। फेसर पंचायत के बसडीहा खुर्द जलसागर में चहका निर्माण का शुरुआत सोमवार को मुखिया चंचला कुमारी ने पूजा के साथ की। ग्रामीणों से मुखिया ने कहा कि चहका निर्माण होने से किसानों के खेतों में हरियाली आएगी। पटवन में उन्हें असुविधा नहीं होगी। किसानों के हित का ख्याल रखते हुए मनरेगा से चहका का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण से आलमपुर, दरियापुर, बसडीहाखुर्द के साथ अन्य किसान लाभान्वित होंगे। उन्हें अब खेतों की पटवन करने में असुविधा नहीं होगी। कहा कि किसानों ने चहका के निर्माण हेतु आवाज उठाया था। जिसे संबंधित अधिकारियों के द्वारा अवगत कराने के उपरांत चहका निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई। करीब 20 दिनों में चहका बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं उपमुखिया संजय मिश्रा ने विकास में सभी से सहयोग मांगा। कहा कि पंचायत में चल रहे नाली-गली, ईट सो¨लग एवं करहा निर्माण में सहयोग करें। विकास को हम सभी प्रतिनिधि तत्पर हैं। वार्ड सदस्य मृत्युंजय ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, ¨वदा ¨सह, इंदल ¨सह यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक रामपुकार ¨सह, रामखेलावन ¨सह यादव, वृहस्पत ¨सह, प्रभू यादव उपस्थित थे।