Move to Jagran APP

अंबा में रेल मंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध

छात्रों की परीक्षा परिणाम में धांधली एवं पुलिस दमन के खिलाफ आइसा व इनौस के बिहार बंद के समर्थन में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय अंबा में महागठबंधन के नेताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने सभी सड़कों पर भ्रमण करते हुए केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। मुख्य चौक पर नेताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:01 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:01 PM (IST)
अंबा में रेल मंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध
अंबा में रेल मंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : छात्रों की परीक्षा परिणाम में धांधली एवं पुलिस दमन के खिलाफ आइसा व इनौस के बिहार बंद के समर्थन में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय अंबा में महागठबंधन के नेताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने सभी सड़कों पर भ्रमण करते हुए केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। मुख्य चौक पर नेताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुतला दहन किया। मोर्चा का नेतृत्व कर रहे राजद के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सरकार आरआरबी व एनटीपीसी रिजल्ट में हुई धांधली की जांच कराकर कट-ऑफ के साथ अविलंब रिजल्ट प्रकाशित कराए। अभ्यर्थियों व शिक्षकों पर की गई फर्जी मुकदमा वापस ले। कहा कि जब तक सरकार सही दिशा में कार्रवाई नहीं करती है तबतक संघर्ष जारी रहेगा। माले नेता रमेश पासवान, मुखिया मंजीत कुमार यादव, प्रो. अरुण कुमार सिंह, संजय तेजा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, जगनारायण यादव, गुडू पासवान, हरिनारायण मेहता, सुनील राम, विदेश्वर पासवान, महावीर पासवान, अटल कुमार यादव, नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। दाउदनगर में छात्र नेताओं ने किया सड़क जाम

prime article banner

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : आरआरबी एनटीपीसी चयन एवं परीक्षा परिणाम में व्याप्त कथित धांधली के विरोध में यहां एन एच 139 को शुक्रवार को जाम किया गया। करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। भखरुआं मोड़ पर छात्र राजद, जाप एवं आइसा नेताओं ने सड़क को जाम किया। करीब साढ़े दस बजे तक यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद शांतिपूर्ण विरोध जताकर जाम करने आये नेता चले गए। जिनोरिया में भी सड़क जाम किया गया। छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव एवं आईसा नेता सुबोध कुमार ने कहा ने कहा कि कथित धांधली से साढ़े तीन लाख परीक्षार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। जाप सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू यादव ने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के समर्थन में खड़ी है। जिला पार्षद अमरेंद्र कुमार उर्फ अरविद यादव, भाकपा माले के प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान, टाउन सचिव बिरजू चौधरी, छात्र राजद नेता विकास कुमार, मोनू मनीष, विवेक रंजन, सतीश कुमार, रोहित कुमार, अमरेश कुमार उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.