पर्यावरण प्रदूषण गंभीर चुनौती, बचाव जरूरी
दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर में बुधवार को कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जल-जीवन-हरियाली विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डा. मो. एस इस्लाम ने कहा कि मानव के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए पर्यावरण प्रदूषण से बचाव आवश्यक है। पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर चुनौती है।

भूगोल के प्राध्यापक डॉ. पंकज सिंह ने सामान्य जीवन में नम भूमि के महत्व को रेखांकित किया एवं इसके पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। देव प्रकाश ने मगध एवं कैमूर प्रमंडल के संदर्भ में जल संरक्षण के लिए आहर, पोखर, पईन एवं कुआं सहित परंपरागत साधनों के जीर्णोद्धार पर बल दिया। व्यापक पैमाने पर वृक्ष लगाने को कहा।
डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि किसी भी योजना की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक है। लोगों की भागीदारी से ही इस योजना को सफल बनाया जा सकता है। वक्ताओं ने कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़ रहे मात्रा पर चिता प्रकट की। संचालन एनएसएस के पदाधिकारी डा. दीपक कुमार ने किया। भूगोल की छात्रा श्वेता कुमारी ने पोस्टरों के माध्यम से अपनी बातों को रखा। सुमित कुमार, प्रवीण कुमार, अभिषेक, आकाश कुमार, रविद्र कुमार मौजूद रहे।