Move to Jagran APP

156 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में होगा कैद

औरंगाबाद। नगर परिषद चुनाव के लिए आज मतदान होगा। अब मतदाताओं की बारी है। दंगल में कुल 156 प्रत्याशी

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 07:05 PM (IST)
156 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में होगा कैद
156 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में होगा कैद

औरंगाबाद। नगर परिषद चुनाव के लिए आज मतदान होगा। अब मतदाताओं की बारी है। दंगल में कुल 156 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला करने के लिए 35013 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मंगलवार की शाम तक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद हो जाएगा। झुलसा देनी वाली गर्मी के बीच सियासत की गर्म थपेड़े और गर्मी बढ़ा रहे हैं। 20 दिनों से चल रही सियासत का आज अंतिम दिन है। एक ओर मतदाता बिल्कुल शांत दिख रहा है तो प्रत्याशी बेचैन नजर आ रहे हैं। दिग्गज प्रत्याशियों के साथ अन्य प्रत्याशी भी अपने को कमजोर नहीं आंक रहे हैं। मंगलवार को नगर परिषद का चुनाव है। जिसके लिए 156 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें 80 महिला प्रत्याशी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सभी प्रत्याशियों द्वारा पूरे दमखम एवं चुनावी वायदे के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास किया गया है। मंगलवार को मतदाताओं के मतदान के बाद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के मेहनत का फल इवीएम में बंद हो जाएगा। जिसका खुलासा 10 मई (गुरुवार) को मतगणना के बाद हो पाएगा कि इस चुनावी परीक्षा में सभी 27 वार्डों से प्रत्याशियों को सफलता हाथ लगी है। फिलहाल यह भविष्य बताएगा। फिलहाल सभी को इंतजार है मंगलवार का जब मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करेंगे और उसके बाद गुरुवार का-जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे। किस वार्ड में कितने हैं मतदाता

loksabha election banner

नगर परिषद दाउदनगर में मतदाताओं की संख्या 35 हजार 13 है, इनमें 18792 पुरुष एवं 16,217 महिला मतदाता हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या वार्ड संख्या 1 में 1501 (808 पुरुष 693 महिला), दो में 1447 (778 पुरुष, 668 महिला) ,3 में 1065 (565 पुरुष, 500 महिला), 4 में 1009 (529 पुरुष, 480 महिला), 5 में 1259( 675 पुरुष, 5 84 महिला), 6 में 1491(788 पुरुष, 703 महिला), 7 में 1094 (578 पुरुष, 515 महिला), 8 में 1640( 897 पुरुष, 743 महिला), 9 में 1648 (872 पुरुष, 776 महिला), 10 में 1424 (762 पुरुष, 662 महिला), 11 में 1156 ( 593 पुरुष, 569 महिला), 12 में 1246 (680 पुरुष,566 महिला), 13 में 1231 (662 पुरुष, 569 महिला), 14 में 1255 (686 पुरुष, 568 महिला), 15 में 1246( 639 पुरुष, 607 महिला), 16 में 1785( 938 पुरुष ,846 महिला), 17 में 1617(870 पुरुष, 747 महिला), 18 में 1636(893 पुरुष, 743 महिला), 19 में 1268(686 पुरुष, 582 महिला), 20 में 827(445 पुरुष, 382 महिला), 21 में 1023( 550 पुरुष, 473 महिला), 22में 765(406 पुरुष, 359 महिला), 23 में 1582 (870 पुरुष, 712 महिला), 24 में 765 (416 पुरुष, 349 महिला), 25 में 1582 (852 पुरुष, 730 महिला), 26 में 1350 (747 पुरुष, 603 महिला) तथा 27 में 1101( 607 पुरुष, 494 महिला) मतदाता हैं। 156 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

नगर परिषद चुनाव में 156 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड संख्या 1, 2, 6, 14, 20 से छह- छह,3 से दस, 4, 5, 8, 11, 18, 21 से पांच-पांच, 7, 10 व 17 से नौ- नौ, 9, 16 व 27 से आठ -आठ, 13, 24 व 25 से तीन-तीन, 22 व 23 से चार-चार, 15 से सात और 12 व 19 से दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.