Move to Jagran APP

शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए केंद्रीय विद्यालय के छात्र

केंद्रीय विद्यालय बभंडीह के छात्र छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर सासाराम के लिए रवाना किए गए। प्राचार्य अनूप शुक्ला ने परिभ्रमण दल को झंडी दिखा

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 07:36 PM (IST)
शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए केंद्रीय विद्यालय के छात्र
शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए केंद्रीय विद्यालय के छात्र

औरंगाबाद। केंद्रीय विद्यालय बभंडीह के छात्र छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर सासाराम के लिए रवाना किए गए। प्राचार्य अनूप शुक्ला ने परिभ्रमण दल को झंडी दिखा रवाना किया। प्राचार्य ने कहा कि हर वर्ष पर्यटन पर्व के तहत बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण कर ले जाया जाता है। इससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों को पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों के बारे में न सिर्फ जानकारी मिलती है बल्कि वे अपनी आंखों से उसे देख पाते हैं। सासाराम में शेरशाह का ऐतिहासिक मकबरा है। बच्चों को पाठ्य पुस्तक के माध्यम से शेरशाह के मकबरे और उनकी जीवनी के बारे में बताया जाता है। शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चे अपनी आंखों से देख पाएं। प्राचार्य ने कहा कि सरकार की यह योजना बच्चों के मानसिक विकास में कारगर साबित हुआ है। परिभ्रमण के दौरान बच्चों ने पाठ्य सहगामी गतिविधियों को किया। बच्चों के बीच वाद विवाद, पेंटिग, अंताक्षरी, गीत एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। परिभ्रमण दल में शिक्षक अजीत कुमार, मनीष कुमार, कुमारी वंदना, रेखा शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.