Move to Jagran APP

चाचा-भतीजा की गोली मार हत्या

औरंगाबाद। जिले में अपराध के वारदात बढ़े हैं। पुलिस हत्या के एक मामले को सुलझा नहीं पात

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 07:48 PM (IST)
चाचा-भतीजा की गोली मार हत्या
चाचा-भतीजा की गोली मार हत्या

औरंगाबाद। जिले में अपराध के वारदात बढ़े हैं। पुलिस हत्या के एक मामले को सुलझा नहीं पाती है दूसरी घटना हो जाती है। नवीनगर थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजा का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या अपराधियों ने गोली मार की है। दोनों का शव पुलिस ने दो जगहों से बरामद किया है। नवीनगर थाना पुलिस ने रिउर कैनाल से सासाराम के वार्ड- 40 आलमगंज निवासी मोहम्मद सफीक का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया था। सफीक की हत्या गोली मारकर की गई है। बुधवार शाम पुलिस ने मो. सफीक के भतीजा मौसम गदी का शव बरामद किया है। मौसम की हत्या भी अपराधियों ने गोली मारकर की है। युवक की पहचान उसके पिता मो. इम्तेयाज ने किया है। नवीनगर थानाध्यक्ष ¨वध्याचल प्रसाद ने बताया कि मौमस गदी का शव पोखराही गांव से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ी से की गई है। मामले में मृतक के दादा मो. इम्तेयाज के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मो. इम्तेयाज ने बताया कि मौसम गदी महरूम नबी का बेटा है। दोनों चाचा भतीजा रविवार को घर से साथ निकले थे। घर में किसी को बताकर नहीं गए थे कि कहां जा रहे हैं। सोमवार को चाचा सफीक का शव नवीनगर थाना के सुहई गांव के पास रिउर नहर में मिला था। तब परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सफीक के साथ उसका भतीजा मौसम गदी भी था। उसका भी पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने कहा कि मौसम गदी को खोज करने के लिए हम लोगों ने नवीनगर पुलिस को कहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस कांड दर्ज कर तहकीकात कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.