बिहार में है डबल इंजन की सरकार : साधु
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद सभागार में राजद दलित प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन आयोजित
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद सभागार में राजद दलित प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साधु पासवान, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ई. सुबोध कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक जिला में सम्मेलन कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर दलित युवा वर्ग उत्साहित हैं। कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है। राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अपने आप को दलितों का मसीहा कहते हैं। परंतु आज तक दलितों के पक्ष के कभी आवाज नहीं उठाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ा है। राज्य में कानून का राज कहने वाले मुख्यमंत्री को अपराध नहीं दिख रहा है। बोधगया विधायक समेत अन्य नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया। केंद्र व राज्य सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरूण पासवान ने की। राजद नेता युसुफ आजाद अंसारी, पूर्व जिप अध्यक्ष रूपा पासवान, कुटुंबा प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, सविता देवी, सहजादा साही, अमरेंद्र कुशवाहा, संजय यादव, रवि कुमार रवि, इंदल यादव, चंदू रजक, उदय उज्जवल समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।