विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से डॉक्‍टर की मौत, चिकित्सक पिता गंभीर

Published: Sat, 29 Aug 2026 10:46 AM (IST)

औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में तेजपुरा गांव के पास पिकअप और कार की भीषण टक्कर में एक डॉक्टर की ...और पढ़ें

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्‍त कार। जागरण

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्‍त कार। जागरण

HighLights

  1. औरंगाबाद में पिकअप-कार टक्कर में डॉक्टर हर्षवर्धन की मौत।

  2. पिता डॉ. बिजेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक।

  3. डेहरी से पटना जाते समय तेजपुरा गांव के पास हुआ हादसा।

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव के पास शनिवार की सुबह पिकअप वाहन और कार की जोरदार टक्कर में कार सवार चिकित्सक डाॅ. हर्षवर्धन कुमार की मौत हो गई।

उनके पिता डाॅ. बिजेंद्र चौधरी घायल हो गए। डाॅ. बिजेंद्र का इलाज रोहतास के डेहरी में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

रोहतास के डेहरी के चौधरी मोहल्ला निवासी डॉक्‍टर पिता-पुत्र डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हुई।

कार से पटना जा रहे थे पिता-पुत्र 

जानकारी के अनुसार डाॅ. बिजेंद्र अपने पुत्र डॉ. हर्षवर्धन के साथ कार से डेहरी स्थित मकान से तेजपुरा होते हुए पटना जा रहे थे।

तेजपुरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। घटनास्‍थल पर ही डॉ. हर्षवर्धन की मौत हो गई। 

टक्‍कर के बाद आसपास के लोग दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने पुलिस बल को मौके पर भेजा।

पिता का अस्‍पताल में चल रहा इलाज 

पुलिस ने कार में फंसे शव को बाहर निकाला। इसके बाद डॉ. ब‍िजेंद्र को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। 

घटना के बाद संतोष सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, बिजेंद्र कुमार प्रजापति व रंजन कुमार आदि ने गहरी शोक संवेदना जताई।

मांग की क‍ि सड़क किनारे रेडियम लगाया जाए ताक‍ि ऐसे हादसे से बचा जा सके। इसके साथ ही झाड़-झंखाड़ हटाने की मांग भी की।