अधिकार सभा को ले किसानों की बैठक
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : किसानों एंव मजदूरों की समस्याओं को ले शुक्रवार को विस्
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : किसानों एंव मजदूरों की समस्याओं को ले शुक्रवार को विस्थापित सह प्रभावित किसान मजदूर अधिकार महासभा का बैठक सलेया कर्मा गांव में संपन्न हुआ। बैठक में किसानों हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपस्थित किसान मजदूरों ने सर्वसम्मति से विस्थापित गांव सलेया कर्मा को नवीनगर बारूण मुख्य सड़क से जोड़ने पर विचार विमर्श किया। विस्थापित किसानों के गांवों में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या पर भी चर्चा की गई। एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा बरसात के पानी के बहाव को नहीं रोकने के कारण किसानों का फसल पानी मे डूबकर नष्ट हो गया है। इस संदर्भ में विस्थापित किसानों ने बीआरबीसीएल के प्रबंधन से समस्याओं का समाधान करने संबंधी आवेदन भी सौंपा है। मनोज चौहान, भरत तिवारी, नजरुदिन अंसारी, राम जनम चौहान, अवधेश चौहान, संजय चौहान, शिवकुमार चौहान उपस्थित थे।