बढती मंहगाई के विरोध में महागठबंधन का बंद
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : विभिन्न दलों के साथ मिलकर कांग्रेस के महंगाई के विरोध में सोमवार को
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : विभिन्न दलों के साथ मिलकर कांग्रेस के महंगाई के विरोध में सोमवार को घोषित भारत बंद जोरदार रहा। कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अम्बा में बंद के समर्थन में सैकड़ों नेता कार्यकर्ताओं ने मुख्य पथ को अवरूद्ध कर दिया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नीलम ¨सह अपने समर्थकों के साथ अंबा चौक पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कारपोरेट घराने के फायदे के लिए देश की जनता को बर्बाद करने पर तुली है। एक तरफ बढ़ती महंगाई तो दूसरी तरफ देश में जातीय विद्वेष फैलाकर मोदी फूट करो और शासन करो की नीति को सफल बनाना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के काले कारनामे को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएगी। मोदी सरकार बताए कि किसान व्यापारी व गरीब जनता को क्या सुविधाएं दी। प्रचारतंत्र के सहारे सरकार चलाने वाली भाजपा का राज खुल चुका है। रामाकांत पांडेय, प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य चुनमुन ¨सह, अर¨वद ¨सह, अकबर अली, त्रिवेणी प्रसाद, अखिलेश ¨सह, उपेंद्र ¨सह, भीम ¨सह, जगदीश साव, ¨रकु ¨सह, अजय राम, जाकिर हुसैन, योगेंद्र राम, रामचंद्र राम, छात्र राजद के मंजीत यादव, शत्रुधन ¨सह, दया ठाकुर, हरेंद्र मेहता, रामकेश राम, महाबली पासवान, सुरेंद्र कुमार मेहता, सुनील राम उपस्थित थे। भाकपा व हम ने किया समर्थन
भाकपा की प्रखंड शाखा के कुशवाहा मंटू कुमार, संजय तेजा, वीरेंद्र वर्मा, नरेश मेहता, महावीर पासवान, गोवर्द्धन विश्वकर्मा, राम स्वरूप मेहता, रामचंद्र मेहता, जनेश्वर मेहता, बलराम कुमार सहित अन्य ने अंबा चौक पर कांग्रेस के बंद का समर्थन किया। कहा कि डबल इंजन की नीतीश सरकार जनता की बात करते हैं और फायदा कारपोरेट जगत को पहुंचा रहे हैं। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थ के अधिभार को हटा कर बात करें। बालात्कारी सरकार किस मुंह से जनता का नाम लेती है। मौके पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के हीरालाल शर्मा, अजीत कुमार ¨सह, सूरज राय, गुलाम सरवर, राहुल कुमार, अजय मेहता, अरूणजय कुमार, संतोष कुमार, भीम प्रताप समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता ने बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे।