मुहर्रम पर डीजे दुकानों की छापेमारी
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि डीएम एवं एसपी के आ
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि डीएम एवं एसपी के आदेशानुसार सभी डीजे-बाजा वाले दुकानों पर छापेमारी की जा रही। किसी भी कीमत पर पर्व में डीजे एवं साउंड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सभी दुकानदारों को थाने में शपथ पत्र भी देना होगा। रफीगंज के शमसेर टेंट, सतीश साउंड, बाबा टेंट एवं सद्दाम साउंड के दुकानों में छापेमारी कर डीजे बॉक्स सहित बजाने वाले कई उपकरणों को •ाब्त कर थाना लाया गया। छापेमारी से डीजे संचालकों के बीच हडकंप मचा है। अभियान में पुअनि मो. अरमान, मुकेश कुमार भगत, पुअनि इसराज खां शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें