145 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
दाउदनगर (औरंगाबाद) : नगर परिषद दाउदनगर के चुनाव को लेकर अब तक 145 लोगों के खिलाफ दप्रस की धारा 10
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 11:45 PM (IST)
दाउदनगर (औरंगाबाद) : नगर परिषद दाउदनगर के चुनाव को लेकर अब तक 145 लोगों के खिलाफ दप्रस की धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ¨सह ने बताया कि गुरुवार को भी 20 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जबकि इससे पहले 125 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए ऐसे लोगों को ¨चहित किया जा रहा है जिनके द्वारा चुनाव के समय किसी प्रकार की गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ दप्रस की धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। शहर के सभी वार्डों पर प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें