Move to Jagran APP

आयुर्वेद के क्षेत्र में धन्वंतरि ने लाया था चमत्कार : बीडीओ

औरंगाबाद। एनएवी कान्वेंट परिसर में वैद्य सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि क

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 04:07 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 04:07 PM (IST)
आयुर्वेद के क्षेत्र में धन्वंतरि ने लाया था चमत्कार : बीडीओ
आयुर्वेद के क्षेत्र में धन्वंतरि ने लाया था चमत्कार : बीडीओ

औरंगाबाद। एनएवी कान्वेंट परिसर में वैद्य सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि की जयंती बद्री प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। उद्धाटन जम्होर के बीडीओ प्रभाकर ¨सह, ओबरा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ¨सह, सीओ कुमारी अनुकंपा, एलईओ सुषमा रानी, अवर निरीक्षक मनोज कुमार, साकेत कुमार एवं सेवानिवृत शिक्षक अखिलेश्वर दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। संचालन मध्य विद्यालय कारा के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल एवं शिक्षक दामोदर उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की। बीडीओ ने धन्वंतरि जयंती पर प्रकाश डाला। कहा कि वे भगवान के अवतार थे। हमें देखकर खुशी हो रही है कि इस तरह का कार्यक्रम ओबरा जैसे जगह पर आयोजित होता है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के ज्ञाता थे। शिक्षक दामोदर उपाध्याय, अखिलेश्वर दुबे, डा. विवेश पांडेय, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि जड़ी बूटी से चमत्कार होता है। औषधी से सभी को लाभ मिल रहा है। औषधी की खोज कर इन्होंने आयुर्वेद के क्षेत्र में चमत्कार किया है। पूर्व मुखिया अभिमन्यु शर्मा, अजित ¨सह, पूर्व मुखिया रामसेवक पासवान, जम्होर पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरपंच पप्पू ज्वाला ¨सह, जीतेंद्र कुमार, सतीश कुमार अग्रवाल, ब्रजेश कुमार द्विवेदी, पूर्व प्रधानाध्यापक वैजनाथ पांडेय, डा. विवेश पांडेय, पूर्व प्रमुख लालदेव ¨सह, डा. आलोक कुमार, कृष्णाकांत शर्मा, इंदल ¨सह यादव, पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सहारा इंडिया के प्रबंधक नंदकिशोर प्रसाद, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अचल कुमार सिन्हा, रामनरेश ¨सह उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.