Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का हो रहा विकास : रणविजय

औरंगाबाद। प्रखंड के बर्माखुर्द पंचायत के सोहलपुरा गांव में रविवार को जदयू के पंचायत स्तरीय

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 07:17 PM (IST)
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का हो रहा विकास : रणविजय
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का हो रहा विकास : रणविजय

औरंगाबाद। प्रखंड के बर्माखुर्द पंचायत के सोहलपुरा गांव में रविवार को जदयू के पंचायत स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन पंचायत अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। नीतीश सरकार गांवों के विकास को लेकर दृढ़संकल्पित हैं। सात निश्चय योजना के तहत गांवों का चहुंमुखी विकास हो रहा है। कहा कि जदयू के कार्यकर्ता हो रहे विकास कार्यों की निगरानी रखें। पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता के बदौलत ही आज जदयू का संगठन काफी सशक्त हुआ है। बिहार विकास के मामले में देश में अपना स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी। जिला पार्षद जयंती देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक ¨बद ने संबोधित किया। सभी ने राज्य सरकार को सभी मोर्चे पर सफल बताया। वशिष्ट शर्मा, पवन कुमार उर्फ सोनू, चंद्रशेखर ¨बद, बैजू लाल चौधरी, अनिल शर्मा, विनय पटेल, दिनेश चंद्रवंशी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार राकेश ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.