बूथ कमेटी को सशक्त बनाने का लिया निर्णय
मदनपुर धर्मशाला परिसर में रविवार को बूथ कमेटी को सु²ढ़ एवं सशक्त बनाने को लेकर जदयू की समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं संचालन बीआरओ विनोद कुमार सिंह ने किया।
मदनपुर धर्मशाला परिसर में रविवार को बूथ कमेटी को सु²ढ़ एवं सशक्त बनाने को लेकर जदयू की समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं संचालन बीआरओ विनोद कुमार सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर ईमानदारी पूर्वक काम करने का भरोसा दिलाया।
गया के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रफीगंज विधानसभा के बनाए गए प्रभारी शौकत अली ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए हौसला बढ़ाया। सरकार सभी को साथ लेकर न्याय के साथ काम कर रही है। गरीब, असहाय आमलोगों के बीच अमन चैन का माहौल है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों मे विकास की गति बढ़ा है। सरकार अपराध, भ्रष्टाचार एवं सांप्रदायिकता के साथ कोई समझौता नहीं करती है। प्रभारी ने आगे बताया कि चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान एवं समीक्षा बैठक कार्यकर्ता के साथ की जा रही है। बूथ जीतो-चुनाव जीतो कार्यक्रम के तहत 15 से 17 नवंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्र के पंचायतों में बूथ कमिटी को सशक्त बनाने को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है। संगठन को सशक्त बनाकर ही चुनाव जीता जा सकता है। युवा जदयू जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, प्रदेश सचिव प्रभात कुमार राउत, जिला कार्यकारिणी सदस्य ई. शिवपूजन यादव, प्रवक्ता सतीश कुमार पाठक, लाल बाबू मेहता, अखिलेश मेहता, अमित कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह, विजय कुमार विश्वकर्मा, दधपी पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मदनपुर मो. सलीम, पिरवां ललन सिंह, वार जयकुमार सिंह, पिपरौरा संजय ठाकुर, चेई नवादा जितेश कुमार, एरकीकला डब्ल्यू कुमार सिंह उपस्थित रहे।