मदनपुर खेल परिसर से शव बरामद
मदनपुर थाना पुलिस ने रविवार को मदनपुर खेल परिसर से 30 वर्षीय कुंदन पासवान का शव बरामद किया है। चह जिले के कुटुंबा थाना के बजरपुर गांव के कृष्णा पासवान का
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:18 AM (IST)
औरंगाबाद। मदनपुर थाना पुलिस ने रविवार को मदनपुर खेल परिसर से 30 वर्षीय कुंदन पासवान का शव बरामद किया है। चह जिले के कुटुंबा थाना के बजरपुर गांव के कृष्णा पासवान का पुत्र बताया जाता है। जानकारी के अनुसार कुंदन बीमार था। इलाज कराने को लेकर मदनपुर आए थे। मदनपुर खेल परिसर में बैठा था। इसी बीच उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि मामले में यूडी केश दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें