प्रतिदिन योग करने से मिलता है लाभ
औरंगबाद । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार तत्वावधान में सोनहथु गांव में चल रहा पांच दिवसीय निशुल्क योग एवं ध
औरंगबाद । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार तत्वावधान में सोनहथु गांव में चल रहा पांच दिवसीय निशुल्क योग एवं ध्यान प्रशिक्षण शिविर हवन के साथ संपन्न हो गया। हवन यज्ञ के महत्व के बारे में बताया गया। कहा गया कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है। पांच दिनों में तरह तरह के योग बताए गए। मानव जीवन के लिए योग को एक महत्वपूर्ण अंग बताया गया। योग प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद आर्य ने कहा कि सिर्फ सीखने से नही बल्कि योग व प्राणायाम को नियमित व प्रतिदिन करने से लाभ होगा। शिविर के दौरान की विस्तृत जानकारी दी गई। विधि व लाभ बताए गए।कहा गया कि आज के भागमभाग के दौड़ में मनुष्य को तनाव व सही भोजन नही मिलता है। वे नाना प्रकार के असाध्य रोगों से घिर जाते हैं। ऐसे में योग प्राणायाम रोगों से बचाता है। रोगों से भी मुक्ति दिलाता है। इसे अपनाने से मनुष्य सदा के लिए स्वास्थ्य हो जाते हैं। बताया गया कि योग एक विज्ञान है। कहा कि योग एक शारीरिक विज्ञान पर आधारित यौगिक क्रिया है। इससे मानसिक व शारीरिक लाभ होता है। क्रोध, तनाव से मुक्ति मिलती है। कहा कि योग अपनाने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोगों का आक्रमण नही होते। योग से भरपूर ऑक्सीजन मिलता है। प्रत्येक अंग को ऊर्जा मिलती रहती है। जिससे मनुष्य स्वास्थ्य रहते हैं। तामसी भोजन के परित्याग का संदेश दिया। कहा गया कि योग को अपनाकर जीवन को सुखमय बनाएं7 आयोजक सह भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष चितरंजन ¨सह, ग्रामीण हरवंश ¨सह, ब्रजेश कुमार, बबन यादव, राजेश्वर प्रसाद ¨सह, बिनोद कुमार, नंद कुमार ¨सह, अनिल ¨सह, प्रवीण ¨सह, अविनाश ¨सह उपस्थित थे।