होमगार्ड जवान नशे की हालत में गिरफ्तार
जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सरकारी आवास पर तैनात एक होमगार्ड के जवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:13 AM (IST)
जहानाबाद : नगर थाने की पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सरकारी आवास पर तैनात एक होमगार्ड के जवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान घोसी थाना क्षेत्र के वीरूपुर केवाली निवासी अवताभ आलम बताया जाता है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दरअसल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सूचना दी थी कि आवास पर तैनात एक होमगार्ड शराब के नशे में है। सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें