प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में प्रखंड अध्यक्ष अशोक ¨बद की अध्यक्षता में जदयू क
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में प्रखंड अध्यक्ष अशोक ¨बद की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 19 फरवरी को गया में आयोजित प्रमंडलीय सम्मेलन, 16 फरवरी को दाउदनगर स्थित सोन नदी पर बने पुल का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन समारोह में एवं तीन मार्च को पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चलने पर चर्चा की गई। कहा कि गोह विधानसभा के सभी पंचायतों में वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की जरूरत है। कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करें और चलने का आह्वान करें। आगे कहा कि नीतीश सरकार में गांव से लेकर शहर का चहुमुंखी विकास हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को विकास पुरुष बताया। कहा कि जबसे नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने हैं विकास की गाड़ी बढ़ती जा रही है। वशिष्ठ शर्मा, सतीश शर्मा, पवन कुमार उर्फ सोनू, चंद्रशेखर ¨बद, दिनेश चंद्रवंशी, विनय पटेल, मधु सेन, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, विनय कुमार ¨सह, मारकंडे पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।