देश के कर्णधार होते हैं बच्चे : आदित्य
प्रखंड के उच विद्यालय चौखड़ा में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार केशव ने किया।
प्रखंड के उच्च विद्यालय चौखड़ा में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार केशव ने किया। संचालन सहायक अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्धाटन एसएसबी 29वीं सशक्त वाहिनी कैंप काला पहाड़ के इंस्पेक्टर आदित्य कुमार, जिप सदस्य सुमन वर्मा, मुखिया ममता देवी ने संयुक्त रूप से किया।
इंस्पेक्टर ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। इनका भविष्य संवारना प्रबुद्ध नागरिकों की जिम्मेदारी है। भ्रष्टाचार, नक्सलवाद एवं दहेज प्रथा समाज को दीमक की तरह चाट रहा है। यह समस्या किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए कोढ़ के समान है। स्कूली बच्चों को जागरूक करने की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि रिश्वत देकर डिग्री, नौकरी हासिल करना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षा, रोजगार से भ्रष्टाचार व नक्सलवाद को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जलवा बिखेरा। देश भक्ति, स्वच्छता, दहेज एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन गीत में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सामूहिक नृत्य, एकल संगीत, पेटिग, वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। शिक्षक धनंजय दहेज गीत लोगों को भाव विह्वल कर दिया। हाईस्कूल रामनगर व चौखड़ा के बीच वॉलीबॉल का शानदार मुकाबला हुआ। खेल में रामनगर स्कूल के बच्चों ने बाजी मार ली। प्रथम पुरस्कार के रूप में वॉलीबॉल व नेट दिया गया। रनर टीम का पुरस्कार चौखड़ा हाईस्कूल को मिला। एसएसबी के एएसआई चंदन सिंह, भाटी, मुन्ना कुमार सिंह, मेजर सुरेश सिंह, विपीण पाठक, कुटुंबा के पुपा दारोगा सिंह, पूर्व मुखिया जगदीश सिंह, पूर्व पंचायत समिति अमरेंद्र सिंह, गुडडू शर्मा, सीआरसीसी प्रदीप कुमार, शिक्षक धंनजय कुमार सिंह, शत्रुधन कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, सुधीर कुमार,अंशु कुमारी, सुषमा कुमारी सबिता कुमारी, नसरिन कैसर उपस्थित रहे।