Move to Jagran APP

दाउदनगर के आपूर्ति पदाधिकारी को ओबरा का प्रभार

औरंगाबाद। दाउदनगर के आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार को ओबरा प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। म

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 06:31 PM (IST)
दाउदनगर के आपूर्ति पदाधिकारी को ओबरा का प्रभार
दाउदनगर के आपूर्ति पदाधिकारी को ओबरा का प्रभार

औरंगाबाद। दाउदनगर के आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार को ओबरा प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुकेश ने बीडीओ सह आपूर्ति पदाधिकारी रहे कुमार शैलेंद्र से आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार लिया। प्रभार लेने के बाद आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ बैठक की। सही तरीके से खाद्यान्न एवं किरासन तेल वितरण करने का निर्देश दिया। कहा कि ग्राहक को हर हाल में समय पर खाद्यान्न एवं तेल उपलब्ध कराएं। उपभोक्ताओं की शिकायत पर नजर रखें। समय से उन्हें खाद्यान्न मिलेगा तो वे शिकायत नहीं करेंगे। कहा कि जब आप डीलर को समय पर खाद्यान्न देंगे तो इन्हें भी ग्राहकों के बीच वितरण करने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने डीलरों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया। डीलर संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ¨सह, डीलर आफताब आलम, अनील कुमार, रामजनकी प्रसाद, अभय कुमार डीलर उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.