Move to Jagran APP

या हुसैन के नारे के साथ ताजिया पहलाम

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार रात्रि मुस्लिम संप्रदाय के लोगो ने या ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 04:26 PM (IST)
या हुसैन के नारे के साथ ताजिया पहलाम
या हुसैन के नारे के साथ ताजिया पहलाम

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार रात्रि मुस्लिम संप्रदाय के लोगो ने या हुसैन के नारे के साथ ताजिया का पहलाम किया। ताजिया जुलूस देखने को भीड़ रही। ओबरा के कागजी मोहल्ला की ताजिया का ग्रामीणों ने सराहना किया। बीडीओ अशोक कुमार एवं थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कागजी मोहल्ले की ताजिया को बेहतर बताया। अधिकारियों ने कहा कि ताजिया बनाने वाला कलाकार तारीफ के योग्य है। जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनीष सौंडिक, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत समेत कई लोगों ने ताजिया की सराहना की। मौके पर इस्लामिया मुहर्रम समिति के सदस्यों ने सभी को बधाई दिया। ताजिया बनाने वाले कलाकार मो. राजा खान को शील्ड एवं अन्य कलाकारों को मेडल देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने कहा कि मैंने यहां की पहली बार मुहर्रम देखा। मुझे बहुत खुशी हुई दोनों संप्रदाय के लोग आपस में मिलकर पर्व मनाते हैं। यह जगह आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यहां सभी वर्ग के लोग मिलकर रहते हैं। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, मनीष सौंडिक ने कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए पुरस्कृत किया। कहा कि पिछले वर्ष भी कागजी मोहल्ला के ताजिया को प्रथम स्थान मिला था। कमेटी के सदस्य मो. तेजू, इम्तेयाज मसूरी, मो. सफीक परवेज ने बताया कि ताजिया बनाने में डेढ़ माह समय लगा था। यह करीब 70 हजार रुपये की लागत से बनाई गई है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.