शहादत व बलिदान का पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न
संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) : देव प्रखंड में शहादत व गम का त्यौहार मुहर्रम सौहार्दपूर्ण एवं
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:20 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) : देव प्रखंड में शहादत व गम का त्यौहार मुहर्रम सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। पर्व पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्ल के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम की दसवीं तारीख को चौथे आशुरा को मनाया जाता है। प्रखंड के बालूगंज में सीओ अरून कुमार गुप्ता एवं ढिबरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा एवं थानाध्यक्ष सुबोध प्रसाद की देखरेख में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड के देव, बालापोखर, आनंदपुरा, दीवान बिगहा, बेढ़नी, नियामतपुर में आकर्षक ताजिया जुलूस निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें