परंपरापूर्वक मना कर्म एकादशी त्योहार
दाउदनगर (औरंगाबाद) : करमा एकादशी का त्योहार गुरुवार को आस्था एवं परंपरापूर्वक मनाया ग
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:21 PM (IST)
दाउदनगर (औरंगाबाद) : करमा एकादशी का त्योहार गुरुवार को आस्था एवं परंपरापूर्वक मनाया गया। व्रती महिलाओं ने उपवास रहकर पूजा अर्चना की। शाम में झुर पूजन किया गया और बहनों ने अपने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। झुर पूजन करते हुए करमा धर्मा की कथा सुनी। शुक्रवार की सुबह पारण कर व्रती महिलाओं ने करमा एकादशी व्रत का समापन किया। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह व उमंग का वातावरण छाया रहा। यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें